1. मधुमक्खियां अपना पंख एक सेकंड में 200 बार फडफडाती हैं।
2. शहद का रंग फूल पर निर्भर करता हैं जिनसे मक्खी रस लेती है।
3. मधुमक्खियों का सूंघने की शक्ति इंसान से कहीं ज्यादा होती है।
4. मधुमक्खियां 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से उड़ सकती हैं।
5. मधुमक्खी के पांच आंखे होती हैं दो बड़ी आंखें और इनके बीच माथे के उपर तीन आंखें होती है।
6. मधुमक्खी एक मात्र ऐसा कीट हैं जिसके द्वारा बनाए गए शहद को मनुष्य खाता है।
7. मधु मक्खी के दो पेट होते हैं एक खाना खाने के लिए और दूसरा फूलों का रस इक्कठा करने के लिए।
8. एक मधुमक्खी की छ: टांगे और दो पंख होते हैं।
9. रानी मक्खी को एक ख़ास प्रकार का पदार्थ खाने को दिया जाता है जिसे रायेल जैली कहा जाता है।
10. मधुमक्खी के जीवन में चार तरह के परिवर्तन होते हैं जैसे अंडा, लारवा, प्यूपा और मक्खी।
11. मधुमक्खियों के छत्ते में तीन प्रकार की मक्खियां होती हैं इनमे से सबसे जानी पहचानी मक्खी है रानी मक्खी यह मक्खी सिर्फ़ चार से पांच वर्ष तक जिंदा रहती हैं।
12. संसारभर में तकरीवन 20,000 प्रकार की मक्खियां पाई जाती हैं जिनमे से केवल 4 प्रजातियां ही शहद पैदा करती हैं।
13. इनका छत्ता मोम से बना होता है जो इनके पेट की ग्रंथियों से निकलता है।
14. रानी मधुमक्खी पैदा नही होती बल्कि यह बनाई जाती है।
15. एक किलो शहद बनाने के लिए पूरे छत्ते को लगभग 40 लाख फूलों का रस चूसना पड़ता है।
16. किसी आदमी को मारने के लिए मधुमक्खी के 1100 डंक काफी है।
17. एक छत्ते में 20 से 60 हजार मादा मधुमक्खियाँ, कुछ सौ नर मधुमक्खियाँ और 1 रानी मधुमक्खी होती है।