Crocodile Facts in Hindi | मगरमच्छ से जुड़े 20 रोचक तथ्य

0
331

मगर (Crocodile) और घडियाल अपना अधिकतर समय पानी में गुजारते है पर वे उभयचर नही है | वे रेंगने वाले प्राणी है | ये नदियों में रहते है और एक अपवाद के सिवाय कभी समुद्र में नही जाते | यह अपवाद खारे पानी का मगर है जो भारत , मलाया और पूर्वी ऑस्ट्रेलिया के किनारों पर मिलता है | इस प्रकृति का मगर लम्बाई में 20 फीट से ज्यादा होता है और नर भक्षी होता है |
मगर (Crocodile) का भोजन मछली और अन्य जलचर जीव है | जमीन पर यह पशुओं और मनुष्यों को भी अगर पकड़ पाते है तो खा जाते है |
मादा सफेद अंडे देती है | ये अपने अंडे बालू में गाड़ लेते है और उनकी रक्षा करती है |
मगरमच्छ (Crocodile) की खाल मजबूत होती है | रंग कुछ भूरापन लिए होता है | पूंछ में छोटे छोटे काँटे होते है | इनकी लम्बाई 10 फीट तक होती है |
मगरमच्छ की दुम लम्बी ,चपटी और मजबूत होती है | इसकी दुम में बड़ी ताकत होती है | दुम को इधर-उधर चलाकर पानी में आगे की ओर तेजी से बढ़ते है | दुम ही इनका अस्त्र है जिसमे लपेटकर किनारे पर के जीवो को पानी में घसीट लेते है | इसके थूथन की हड्डी मजबूत होती है |
मगर का शरीर मोटी खाल से ढका रहता है | सिर बड़ा और चपटा रहता है जिसमे से बड़े मजबूत और तेज दांतों की पंक्ति होती है |
मगर के जबड़े की पकड़ से किसी भी जीव का निकलना सम्भव नही | इसके गले में एक प्रकार का परदा सा रहता है जो मुँह खोलने पर बंद हो जाता है और भीतर पानी नही जा पाता |
मगर (Crocodile) का गला घडियाल की तरह संकरा न होकर काफी चौड़ा होता है जिससे यह छोटे-मोटे जानवरों को समूचा निगल सकता है |
अंगुलियाँ आधी दूर तक एक प्रकार की झिल्ली से जुटी रहती है | बाहरी अंगूठा लगभग पूरा जुटा रहता है |
नथुने और आँखे उपर की ओर उभरी रहती है जिससे यह अपने शरीर को पानी में रखकर इन्हें पानी के उपर निकाले रहता है | इन आँखों में एक प्रकार का परदा सा रहता है जिसे यह पानी में भीतर जाते ही चढ़ा लेता है | यह मैले हरे या जैतूनी रंग का होने के कारण पानी में छिप सा जाता है | दूर से यह लकड़ी जैसा लगता है |
जंगल के जलाशयों में ये रात को पानी से बाहर निकलकर सूखे में मीलो तक चक्कर लगा आते है और छोटे जीवो को पकडकर चट कर जाते है | यह किसी जलाशय के किनारे सूखे में धुप सेंका करते है | जरा सी आहट पाते ही तुरंत पानी के भीतर चले जाते है |
पानी के भीतर भी रहकर सांस लेने के लिए थोड़ी थोड़ी देर में सतह पर आना पड़ता है लेकिन जरूरत पड़ने पर पांच-छ: घंटे तक पानी के भीतर रह सकते है |
मगर के निचली खाल बहुत मोटी और मजबूत होती है | इस खाल के लिए इसका बहुत शिकार किया जाता है |
अधिकतर समय मगर सूर्य की ओर पीठ किये अपना खाना पचाते हुए कीचड़ में पड़े रहते है | आवश्यकता होने पर तेजी से पानी में सरक जाते है |
मगर की 13 प्रजातियाँ मिलती है | सबसे ज्यादा नील क्रोकोडाइल अफ्रीका के दक्षिणी सहारा मेडागास्कर में पाया जाता है | किसी समय मगर 10 मीटर तक लम्बा होता था | अब यह 6 मीटर लम्बाई में पाया जाता है |
पश्चिमी और मध्य अफ्रीका में 13 फीट लम्बा स्नाऊटेड क्रोकोडाइल पाया जाता है | एशिया में 13 फीट लम्बा मगर या स्वाम्प क्रोकोडाइल मिलता है |
ऐस्तुराइन क्रोकोडाइल श्रीलंका और फिजी द्वीपों ,उत्तरी ऑस्ट्रलिया में मिलता है | यह 10 मीटर लम्बा मगर नदियों और लवणीय जलो के मुहानों पर मिलता है |खुले समुद्रो में यह मीलो तक दूर तक तैरता है |
न्यू वर्ल्ड में भी मगर पाए जाते है | उत्तरी प्रजाति हल्का जैतूनी मगर Sharped Nose होता है | यह फ्लोरिडा के दक्षिण में , पेनिजुएला , क्यूबा के द्वीपों , जमैका ,मेक्सिको ,मध्य अमेरिका के दक्षिणी भागो से वेनेजुएला , कोलम्बिया ,इक्वाडोर और उत्तरी पेरू में पाया जाता है | यह प्रजाति 3.5 मीटर लम्बाई में होती है |
BullBrowse Crocodile ब्रिटिश हांदुरा और ग्वाटेमाला में पाया जाता है | यह 2.5 मीटर लम्बाई में होता है | दक्षिणी अमेरिका में औरिनाको नदी में ओरीनाको क्रोकोडाइल मिलता है | यह 15 फीट लम्बा होता है |
मगर की उम्र जंगलो में 50 से 60 वर्ष होती है लेकिन संरक्षित किये गये मगर 80 वर्ष से भी अधिक जीवित रह सकते है |
99 प्रतिशत मगर के बच्चो को अन्य जीवो जैसे बड़ी मछलियों , लकड़बग्घो और अन्य सरीसृपो द्वारा खा लिया जाता है इसलिए इनकी आबादी कम है अन्यथा इनकी संख्या पानी में काफी अधिक होती |a