Good Friday 2020 : जानें ईसा मसीह के जीवन से जुड़े 10 रोचक तथ्य

0
309
Good Friday

Good Friday 2020 in India: गुड फ्राइडे को “होली” फ्राइडे, ब्लैक फ्राइडे या ग्रेट फ्राइडे भी कहते हैंl इस पर्व को ईसाई धर्म में काफी पवित्र माना जाता है | इस दिन ईसाई लोग व्रत रखते हैं और ईसा मसीह के बलिदान को याद करते हैं इस बार गुड फ्राइडे 10 अप्रैल को मनाया जा रहा है | यह त्यौहार ईसाई धर्म के लोगों द्वारा ईसा मसीह को सलीब पर चढ़ाने के कारण हुई मृत्यु के उपलक्ष्य में मनाया जाता हैl यह त्यौहार पवित्र सप्ताह के दौरान मनाया जाता है, जो ईस्टर सन्डे से पहले पड़नेवाले शुक्रवार को आता है

सन्हेद्रिन ट्रायल ऑफ जीसस के आध्यात्मिक विवरणों के अनुसार ईसा मसीह को संभवतः किसी शुक्रवार के दिन सूली पर चढ़ाया गया थाl बाइबिल और जूलियन कैलेंडर के अनुसार गुड फ्राइडे का अनुमानित वर्ष 33 ईस्वी है, जबकि आइजक न्यूटन ने बाइबिल और जूलियन कैलेंडर के बीच के अन्तर और चांद के आकार के आधार पर गणना की है कि वह वर्ष वास्तव में 34 ईस्वी हैl इस लेख में हम गुड फ्राइडे से जुड़े 10 रोचक तथ्यों का विवरण दे रहे हैं

1. रोमन कैथोलिक चर्च गुड फ्राइडे को उपवास दिवस के तौर पर मानता है, जबकि चर्च के लैटिन संस्कारों के अनुसार इस दिन एक बार पूरा भोजन (हालांकि वह नियमित भोजन से कम होता है और अक्सर उसमें मांस के बदले मछली खायी जाती है) और दो कलेवा(एक अल्पाहार, जिसकी दोगुनी मात्रा भी एक पूर्ण भोजन के बराबर नहीं होती है) लिया जाता है। जिन देशों में गुड फ्राइडे का दिन अवकाश का दिन नहीं होता है, वहां अपराह्न 3 बजे के बाद आमतौर पर कुछ घंटों के लिए कामकाज बंद कर दिया जाता है।

See also  राजीव गांधी के बारे में 10 अज्ञात तथ्य

2. Good Friday के दिन ईसाई धर्म को मानने वाले अनुयायी गिरजाघर जाकर प्रभु यीशु को याद करते हैं। इस दिन चर्च में घंटा नहीं बजाया जाता बल्कि उसके एवज में लकड़ी के खटखटे से आवाज की जाती है। लोग भगवान ईसा मसीह के प्रतीक क्रॉस को चूमकर भगवान को याद करते हैं। गुड फ्राइडे के दौरान दुनिया भर के ईसाई चर्च में सामाजिक कार्यो को बढ़ावा देने के लिए चंदा या दान देते हैं।

3. बाल्टिमोर कैटेशिज्म के अनुसार गुड फ्राइडे को गुड इसलिए कहा जाता है क्योंकि ईसा मसीह ने अपनी मृत्यु के बाद पुन: जीवन धारण किया और यह संदेश दिया कि हे मानव मैं सदा तुम्हारे साथ हूं और तुम्हारी भलाई करना मेरा उद्देश्य है। यहां गुड का मतलब HOLY यानी पवित्र से है। इसलिए गुड फ्राइडे को होली फ्राइडे, ब्लैक फ्राइडे या ग्रेट फ्राइडे भी कहते हैं।

4. बहुत सारे देश जैसे बरमुडा, ब्राजील, कनाडा, चिली, कोलंबिया, कोस्टारिका, पेरू, फिलिपींस, मेक्सिको, वेनेज़ुएला, कैरेबियाई देश, जर्मनी, माल्टा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैण्ड और ग्रेट ब्रिटेन जहाँ ईसाई परंपराओं का कठोरता से पालन किया जाता है, वहां गुड फ्राइडे को सार्वजनिक या संघीय छुट्टी के रूप में मनाया जाता है।

5. Good Friday के दिन बहुत से अंग्रेजी भाषी देशों, जैसे सिंगापुर में अधिकाँश दुकाने बंद कर दी जाती हैं और टेलिविज़न और रेडियो प्रसारण से कुछ विज्ञापनों को हटा दिया जाता हैं।

6. आयरलैण्ड मुख्यतः एक कैथोलिक देश है जहाँ गुड फ्राइडे को सभी प्रकार शराबों की बिक्री पर रोक होती है। जबकि जर्मनी में गुड फ्राइडे के दिन थिएटरों में नाटकों के प्रदर्शन और आयोजन, जिसमे सार्वजनिक नृत्य शामिल हैं, अवैध माना जाता है

See also  Amazing Facts In Hindi : रोचक तथ्य (12/07/2019)

7. भारत में गुड फ्राइडे के दिन केन्द्रीय छुट्टी के साथ ही साथ राज्यों में भी छुट्टी होती है और शेयर बाज़ार भी बंद रहते हैं। कुछ राज्य जैसे- असम, गोवा और केरल जहाँ बहुमत में न होने के बावजूद ईसाईयों की प्रतिशत जनसंख्या अधिक है, कई दूसरे व्यवसाय भी बंद रहते हैं लेकिन देश के बाकी हिस्सों में ज्यादातर व्यवसाय गुड फ्राइडे के दिन खुले रहते हैं।

8. पूर्वी रूढ़िवादी ईसाई Good Friday के दिन और इसके अगले दिन कठोर व्रत रखते हैं जबकि रोमन कैथोलिक लोग इस दिन उपवास रखते हैं और बहुत कम भोजन करते हैं। कई अंग्रेजी भाषी देशों में इस दिन गर्म मीठी रोटियां खायी जाती हैं।

9. बरमूडा में गुड फ्राइडे के दिन पतंग उड़ाई जाती हैं। अक्सर ये पतंगें लकड़ी, रंगीन टिशू कागज़, गोंद और स्ट्रिंग की सहायता से हस्तनिर्मित होती हैं। इन पतंगों का आकार और लकड़ी का उपयोग क्रॉस का प्रतीकत्व के रूप में किया जाता है, जिस पर ईसामसीह की मृत्यु हुई थीl इसके साथ ही पतंगों का आसमान में उड़ना स्वर्ग के लिए उनके उदगम का प्रतीक है।

10. ब्रिटेन में गुड फ्राइडे के दिन कोई घुड़दौड़ नहीं होती, हालांकि 2008 में पहली बार जुए घरों (Casino) को इस दिन खुला रखा गया थाl BBC कई वर्षो से गुड फ्राइडे के दिन रेडियो-4 पर सुबह 7 बजे समाचार प्रसारित करता है जो वॉट्स के भजन के छंद “वेन आई सर्वे द वोनडरस क्रॉस” के साथ शुरू होती है