छिपकली के बारे में रोचक तथ्य | Interesting Facts about “Lizard” in Hindi

0
644

छिपकली के बारे में कई रोचक बातें हैं। उनमें से 10 रोचक बातें निम्नलिखित हैं:

1. ‘छिपकली’, रैपटाइल परिवार का सबसे बड़ा प्रजाति समूह है। छिपकली के आलावा रैपटाइल परिवार में सांप, घड़ियाल, मगरमच्छ, मेढक, और कछुआ जैसी अन्य प्रजातियाँ भी शामिल हैं।

2. छिपकली का वैज्ञानिक नाम ‘लाकेर्टिलिआ’ (Lacertilia) है।

3. छिपकली का शरीर उसकी बाहरी त्वचा के मुकाबले काफी तेजी से बढ़ता है और इसी कारण छिपकली समय-समय पर अपनी त्वचा उतारती रहती है।

4. छिपकली की नाक उसकी जीभ में ही होती है और इसी कारण वो किसी चीज़ को सूंघने के लिए अपनी जीभ बाहर निकालती है।

5. हैरानी की बात है कि छिपकली की पूंछ कई बार उसकी सुरक्षा करती है जब भी कोई दुश्मन छिपकली को उसकी पूंछ से पकड़ता है तो छिपकली अपनी पूंछ का वह हिस्सा अपने शरीर से अलग कर देती है।

6. कोमोडो ड्रागन प्रजाति की छिपकली दुनिया की सबसे बड़ी और खतरनाक छिपकली है। यह 10 फुट लम्बी और 300 पौंड भारी होती है। ऐसा कहा जाता है कि कोमोडो ड्रागन इंसानों को भी नहीं छोड़ती है।

7. दुनिया में छिपकली की कुछ प्रजातियां तो ऐसी हैं जो बिलकुल सांप की तरह दिखती हैं। इनके सिर पर कान के छेद और ऑंखें होती हैं जिनसे इन्हें पहचाना जा सकता है।

See also  जानें जिराफ से जुड़े रोचक व् दिलचस्प तथ्य / Amazing Facts About Giraffe in Hindi

8. छिपकली अंटार्कटिका महाद्वीप को छोड़कर संसार के हर कोने में पाई जाती है। शरीर की तासीर ठंडी होने के कारण और अंटार्कटिका में बहुत ठंडे वातावरण के कारण वहां इनका जीवन संभव नहीं है।

9. कुछ छिपकलियाँ मूड के अनुसार अपनी त्वचा का रंग बदलती रहती हैं।

10. ऐसा कहा जाता है कि छिपकली का दिल 1 मिनट में 1 हजार बार धड़कता है।