शेरो से जुड़े रोचक तथ्य interesting facts about Lion in hindi

0
387

शेर (Lion) को जंगल का राजा कहा जाता है क्योकी ये बहोत ही खूखार और निडर होते है। सिर्फ हाथियो को छोड़कर ये किसी से भी नही डरते इसीलिए हर कोई खुद को शेर कहलाना ही पसंद करता है। हालाकी समय के साथ शिकार व जंगल धीरे-धीरे ख़त्म होने की वजह से इनका अस्तित्व खतरे मे आ चुका है। जहां एक समय शेरो की संख्या चार लाख से ऊपर थी तो आज वे सिर्फ 32,000 होकर ही रह गए है। अगर बात करे आज से 10,0000 साल पहले की तो ये इंसानों के बाद दूसरी ऐसे स्तनधारी जीव थे जो धरती पर ज्यादा मात्रा मे पाए जाते थे। वर्तमान की बात करे तो इनकी संख्या उप सहारा अफ्रीका और एशिया के कुछ भागो तक ही सीमित रह गई है।
1. शेर (lion) इस दुनिया मे बाघ के बाद दूसरी सबसे बड़ी बिल्लियों की प्रजाती है।

2. एक नर शेर का वजन लगभग 250 किलो तक पहुच जाता है जबकी शेरनियों का वजन 150 किलोग्राम के आसा-पास रहता है।

3. कोई भी जंगली शेर 10 से 14 वर्ष तक ही जीवित रहते इसके बाद बुढ़ापे की वजह से दूसरे शेरो द्वारा मार दिए जाते है। लेकिन अगर वे किसी कैद मे है तो 20 से 25 वर्ष तक जिंदा रह सकते है क्योकी वहा उन्हे लड़ने की जरूरत नही होती।

4. शेर की दहाड़ मे बहोत ताकत होती है अगर कोई शेर दहाड़ता है तो उसकी आवाज 8 किलोमीटर दूर तक सुनी जा सकती है।

5. कहानियों की बात करें तो सबसे ज्यादा ताकतवर शेरो (lion) को दिखाया जाता है लेकिन बाघ (tiger) उनसे आकार और ताकत दोनों मे ही बड़े होते है। अगर दोनों की लड़ाई भी होती है तो ज्यादा संभावना है की बाघ ही जीतेगा।

6. शेर (lion) दुनिया के सबसे आलसी जानवर माने जाते है इसीलिए सबको पालने के लिए 90% शिकार शेरनिया ही करती है।

See also  चिड़ियों के बारे में 22 गजब की बातें Amazing Facts About Sparrow In Hindi

7. शेरनियों अकसर मिलकर ही शिकार करती है और उनके शिकार करने की रणनीती अच्छी होती है। वे शिकार को घेरकर मारना पसंद करते है।

8. शेर एक बार मांस खाने के बाद लगभग 20 घंटो तक सोता है। लेकिन सोते समय उसे कमजोर समझने की गलती ना करे क्योकी उसे उठ खड़े होने मे ज्यादा समय नही लगता।

9. अकसर जब शेरनियाँ शिकार लाती है तो मुख्य शेर उन्हे बांटना पसंद नही करते लेकिन कभी-कभी छोटे शावको को उनका हिस्सा लेने देते है। लेकिन ये जरूरी नही है की हिस्सा उन्हे हर बार मिले।

10. अध्यन मे पाया गया है की जिन शेरो के बाल ज्यादा गहरे रंग के होते है शेरनिया उनकी तरफ ज्यादा आकर्षित होती है।

11. एक बार अजीब घटना घटी 2005 मे 12 वर्षीय एथियोपियाई लड़की को 7 लोगो ने अगवा कर लिया व उसे मारा-पीटा। तभी कुछ शेरो ने उन पर हमला कर दिया और उनको वहा से भगा दिया। शेरो ने लड़की को कुछ नही किया और वे पूलिस के आने तक वही बैठे रहे।

12. बाघ, शेर या बिल्लियों की कोई भी प्रजाती मीठे का स्वाद नही ले सकती क्योकी शायद उनमे मीठे के लिए कोई स्वाद ग्रंथिया न हो।

13. बर्फीले पहाड़ो के शेर (Mountain lion) शिकार करने के बाद अपना शिकार छुपाकर वहाँ से चले जाते है। लेकिन जब उन्हे भूख लगती है तो वापस आ कर अपनी भूख मिटा लेते है।

14. जब कोई वयस्क शेर शिकार करता है तो कुछ ही सेकेण्डो मे वह 80 किलोमीटर प्रती घंटे की रफ्तार तक पहुच सकता है लेकिन अगले ही कुछ पलो मे वह वापस धीमा हो जाएगा। ऐसा इसलिए होता है की इतना सारा वजन लेकर दौड़ना मुसकिल होता है व जल्दी थक जाते है।

15. जब एक शेरनी की cross breeding एक नर तेंदुए से कराया गया तो जो नई जाती उतपन्न हुई उसे “leopon” कहा गया। इस प्रजाती का सिर तो शेर की ही तरह था लेकिन बांकी का शरीर एक तेंदुए की तरह था।

See also  Amazing Fact About Rabbit - जानें खरगोश से जुड़े रोचक तथ्य

16. जब कोई शेर और शेरनी मिलन करते है तो यह progress बहोत लंबी चलती है क्योकी उन्हे दिन मे लगभग 20 से 40 बार सेक्स करना पड़ता है।

17. शेर को एक बच्चा पाने के लिए लगभग 3000 हजार बार सेक्स करना पड़ता है।

18. शेरो के हड्डियां की माना ब्लैक मार्केट मे बहोत है, इसलिए हड्डियों के लिए इनका शिकार बड़ी तेजी के सांथ किया जा रहा है। कहा जाता है की शेरो की हड्डियों से पारंपरिक दवाइयाँ बनाई जाती है। इसके अलावा इनकी खाल व नाखून की कीमते भी बहोत ज्यादा है।

19. शुतुरमुर्ग के पैरो मे बहोत ताकत होती वे एक बार मे किसी भी इंसान की हड्डियां तोड़ सकते है या उसे मार सकते है। यह ताकत इतनी होती है की शेरो की भी जान ले सकें।

20. दुनियाभर मे शेरो की जितनी मूर्तिया है उसके मुकाबले बहोत कम उनकी जनसख्या है।

21. अफ्रीका को जंगली जानवरो का घर कहा जाता है यहाँ शेर भी अच्छे-ख़ासे पाए जाते है। इसके बाद आपको लग रहा होगा की शेर अफ्रीका का सबसे खतरनाक जानवर है लेकिन ऐसा नही है। अफ्रीका का सबसे खतरनाक जानवर दरियाई घोड़ा है जिसके द्वारा हर साल लगभग 500 लोगो की जान ले ली जाती है। जबकी शेरो की बात करें तो वे 100 लोगो की ही जान लेते है।

22. कोई भी शेर (lion) इंसानों के मुकाबले रात मे 6 गुना ज्यादा साफ देख सकता है इसका फायदा उन्हे रात मे भी शिकार करने मे मिलता है।